शेयर मंथन में खोजें

2% से ज्यादा फिसला महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) का शेयर

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) के शेयर में 2% से ज्यादा की गिरावट है।

शुक्रवार को महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल की अधिकृत समिति ने 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने को मंजूरी दे दी। कंपनी ने 100 डिबेंचर आवंटित करके 10 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी, जिन्हें बीएसई के थोक ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीबद्ध किया जायेगा।
बाजार में कमजोरी के बीच पूँजी जुटाने की खबर के बावजूद आज महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर सुबह दबाव में है। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 388.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 396.85 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। करीब पौने 3 कंपनी के शेयरों में 10.25 रुपये या 2.64% की कमजोरी के साथ 378.35 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,388.58 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 537.50 रुपये और निचला स्तर 351.00 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले महिंद्रा फाइनेंशियल ने 31 जनवरी को डिबेंचर आवंटित करके 14.20 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी थी। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख