शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) ने लगायी जेपी इन्फ्राटेक के अधिग्रहण के लिए बोली

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) ने दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही जेपी इन्फ्राटेक (Jaypee Infratech) के अधिग्रहण के लिए निविदा दाखिल की है।

एनबीसीसी ने जेपी इन्फ्राटेक के अलावा इसकी नोएडा में लटकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने के लिये भी बोली लगायी है। हालाँकि फिलहाल अधिग्रहण की रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
एनबीसीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनूप कुमार मित्तल ने कहा कि कंपनी जेपी इन्फ्राटेक के अधिग्रहण और इसकी 20,000 से अधिक आवासीय इकाइयों को पूरा करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने बोली मूल्य बताये बगैर कहा कि कंपनी ने जो समाधान योजना पेश की है, वह बैंक, मकान खरीदारों समेत सभी पक्षों के लिए लाभकारी है। बता दें कि अब जेपी इन्फ्राटेक की कर्जदाताओं की समिति की बैठक 18 फरवरी को होगी, जिसमें एनबीसीसी के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 1.10 रुपये या 2.25% वृद्धि के साथ 50.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 109.25 रुपये और निचला स्तर 46.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख