शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) : संपत्ति आवंटन रिपोर्ट सार्वजनिक करने के कारण आरबीआई कर सकता है कार्रवाई

संपत्ति आवंटन रिपोर्ट सार्वजनिक करने के कारण आरबीआई (RBI) ने यस बैंक (Yes Bank) को नियामक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक ने कहा है कि आरबीआई गोपनीयता खंड के उल्लंघन में शून्य डाइवर्जेंस रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए बैंक के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।
2017-18 में प्रोविजनिंग और संपत्ति वर्गीकरण में कोई भिन्नता न मिलने पर आरबीआई ने यस बैंक को डाइवर्जेंस रिपोर्ट जारी की थी। यहाँ भिन्नता का तात्पर्य आरबीआई की निरीक्षण रिपोर्ट और बैंक की अपनी रिपोर्ट के बीच अंतर से है।
यस बैंक ने एक प्रेस रिलीज में इस रिपोर्ट की जानकारी दी थी, जिसका बैंक के शेयर पर काफी सकारात्मक असर पड़ा था।
उधर शुक्रवार को बीएसई में यस बैंक का शेयर 2.30 रुपये या 1.04% गिरावट के साथ 218.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 50,582.15 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 404.00 रुपये और निचला स्तर 147.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख