शेयर मंथन में खोजें

शेयर बायबैक नियमों में विप्रो (Wipro) को मिली सेबी (SEBI) से छूट

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने विप्रो (Wipro) को कंपनी के प्रस्तावित शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम के लिए बायबैक नियमों में कुछ छूट दे दी है।

दरअसल विप्रो की स्वयं के साथ अपनी चार पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के विलय की योजना के लिए किया गया आवेदन एनसीएलटी (NCLT) के पास लंबित है, जिसमें देरी हो सकती है। इसीलिए विप्रो ने नवंबर 2018 में सेबी से बायबैक नियमों में रियायत माँगी थी।
गौरतलब है कि बायबैक मानदंडों के नियम 24 (ii) के तहत किसी भी विलय योजना के लंबित होने की अवधि के दौरान कोई भी कंपनी शेयर वापस खरीदने के लिए सार्वजनिक घोषणा नहीं कर सकती है। इस नियम पर विप्रो को छूट मिल गयी है। हालाँकि यह छूट कुछ शर्तों के अधीन रहेगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में विप्रो का शेयर 0.20 रुपये या 0.05% की मामूली वृद्धि के साथ 375.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,69,943.04 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 379.45 रुपये और निचला स्तर 253.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख