शेयर मंथन में खोजें

डालमिया भारत शुगर (Dalmia Bharat Sugar) के मुनाफे में 20% की गिरावट

साल दर साल आधार पर 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डालमिया भारत शुगर (Dalmia Bharat Sugar) के मुनाफे में 20% की गिरावट आयी है।

कंपनी को 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 54.24 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 43.36 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 612.20 करोड़ रुपये से 23.64% की गिरावट के साथ 467.47 करोड़ रुपये रही गयी।
वहीं चालू वित्त के पहले 9 महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में डालमिया भारत शुगर का मुनाफा 146.65 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग सपाट 141.23 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी के अनुसार 2018 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में चीनी बिक्री पर कम वसूली के कारण चीनी कारोबार में लाभप्रदता भी कम रही, जिससे अन्य कारोबारों की उच्च लाभप्रदता का प्रभाव कम हो गया।
वहीं डालमिया भारत शुगर के निदेशक मंडल ने 14 फरवरी को हुई बैठक में भारत भूषण मेहता को कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी। वे 01 अप्रैल 2019 से तीन साल के लिए यह पद संभालेंगे। इस मामले पर शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में डालमिया भारत शुगर का शेयर 1.20 रुपये या 1.23% की कमजोरी के साथ 96.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 782.68 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 112.60 रुपये और निचला स्तर 46.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख