शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) ने खरीदी वेल्थी थेराप्यूटिक्स (Wellthy Therapeutics) की 11.71% हिस्सेदारी

प्रमुख दवा निर्माता कंपनी सिप्ला (Cipla) ने वेल्थी थेराप्यूटिक्स (Wellthy Therapeutics) की 11.71% हिस्सेदारी खरीद ली है।

सिप्ला की सहायक कंपनी गोल्डनक्रॉस फार्मा (Goldencross Pharma) ने मुम्बई की वेल्थी थेराप्यूटिक्स की 11.71% हिस्सेदारी अधिग्रहण करने के लिए 10.5 करोड़ रुपये का सौदा किया है।
करार के तहत साझेदारों की योजना मधुमेह और कार्डियोलॉजी की स्थानी थेरेपियों में रोगी के बेहतर परिणामों के लिए फार्माकोथेरेपी और डिजिटल चिकित्सीय संयोजन देने की है। समझौते के अंतर्गत मधुमेह या हृदय रोगियों के लिए बहुभाषी नैदानिक रूप से मान्य डिजिटल रोग प्रबंधन मंच उपलब्ध कराया जायेगा।
खबर के बीच सिप्ला के शेयर में हल्की मजबूती दिख रही है। बीएसई में सिप्ला का शेयर 541.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 550.00 रुपये पर खुला है। 10.10 बजे के करीब कंपनी का शेयर 1.10 रुपये या 0.20% की हल्की वृद्धि के साथ 542.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख