शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए 6.5% से अधिक उछला इमामी (Emami) का शेयर

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी इमामी (Emami) के शेयर में 6.5%से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

दरअसल इमामी ग्रुप के प्रमोटरों ने 1,600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एक ब्लॉक डील में इमामी के 10% शेयर बेच दिये। निवेशकों के समूह में एसबीआई म्यूचुअल फंड, प्रेमजीइन्वेस्ट, अमुंडी, आईडीएफसी और एलऐंडटी म्यूचुअल फंड शामिल हैं, जो प्रमोटर ऋण को कम करने में मदद करेंगे।
हिस्सेदारी बिक्री के बाद इमामी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 62.74% रह जायेगी। हालाँकि प्रमोटरों की और इक्विटी हिस्सेदारी घटाने की कोई तत्काल योजना नहीं है।
इमामी ग्रुप के प्रमोटरों में दो संस्थापक, आरएस अग्रवाल और आरएस गोयनका और उनके परिवार शामिल हैं। हालाँकि ग्रुप की ओर से प्रमोटरों के कुल ऋण की जानकारी नहीं दी गयी है।
उधर बीएसई में इमामी का शेयर 355.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 365.90 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 380.95 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। पौने 11 बजे के करीब कंपनी का शेयर 23.95 रुपये या 6.75% की वृद्धि के साथ 379.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर इमामी की बाजार पूँजी 17,204.15 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख