शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया (Nestle India) की तीन दर्जन नये उत्पाद पेश करने की योजना

खबरों के अनुसार प्रमुख एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) की 2019 में करीब तीन दर्जन नये उत्पाद बाजार में उतारने की योजना है।

नेस्ले अपनी आक्रामक वृद्धि योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में नये उत्पाद बाजार में उतारेगी। बता दें कि इस समय कंपनी की कुल आमदनी में निर्यात का हिस्सा 6% है, जिसे बढ़ाने पर कंपनी अब अधिक ध्यान देगी।
निर्यात बढ़ाने के लिए नेस्ले की नजर ऐसे देशों पर है, जहाँ अधिक संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इनमें आसियान और दक्षिण-पूर्व एशिया के देश शामिल हैं।
खबर है कि घरेलू बाजार नेस्ले इंडिया के विकास में योगदान दे रहा है, मगर अब नेस्ले इंडिया अपने निर्यात को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। इसके अलावा पोषण पर फर्जी खबरों के कारण नेस्ले इंडिया ने गूगल के साथ चैटबॉट तंत्र का इस्तेमाल करते हुए सूचना देने वाली वेबसाइट ‘आस्क नेस्ले’ (Ask Nestle) भी शुरू की है।
उधर बीएसई में नेस्ले का शेयर 10,344.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 10,549.95 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 10,550.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 151.05 रुपये या 1.46% की वृद्धि के साथ 10,495.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर नेस्ले की बाजार पूँजी 1,01,192.63 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख