शेयर मंथन में खोजें

टाटा संस (Tata Sons) ने बढ़ायी टाटा मोटर्स (Tata Motors) में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार टाटा संस (Tata Sons) ने टाटा मोटर्स (Tata Motors) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ायी है।

टाटा संस ने 11 से 15 फरवरी के दौरान करीब 183.2 करोड़ रुपये में टाटा मोटर्स के 1.18 करोड़ से ज्यादा शेयर खरीद कर कंपनी में अपना हिस्सा 33.71% से बढ़ा कर 34.01% कर लिया है।
गौरतलब है कि टाटा मोटर्स के तिमाही वित्तीय नतीजे बेहद खराब रहे। कंपनी को 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 26,992.54 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। यह भारत के कॉर्पोरेट इतिहास में भी अब तक का सर्वाधिक घाटा है। टाटा मोटर्स को यह घाटा इसकी लक्जरी कार इकाई जगुआर लैंड रोवर को असामान्य हानि शुल्क के कारण हुआ।
घाटे की घोषणा के कारण टाटा मोटर्स के शेयर में 08 फरवरी को 29.45% की गिरावट आयी थी।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 163.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज लगभग हल्की बढ़त 164.80 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 165.80 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 0.50 रुपये या 0.31% की वृद्धि के साथ 163.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 47,208.15 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख