शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) : विटारा ब्रेजा (Vitara Brezza) की 4 लाख से ज्यादा इकाइयाँ बिकीं

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा (Vitara Brezza) की 4 से ज्यादा इकाइयाँ बिक गयी हैं।

मारुति ने बाजार में उतारने के बाद के तीन साल से भी कम समय में विटारा की 4 लाख इकाई बेची हैं। मारुति के अनुसार चालू वित्त वर्ष में 14,675 इकाइयों की मासिक औसत के साथ विटारा की बिक्री 7% की औसत से बढ़ी है।
मारुति ने विटारा ब्रेजा को मार्च 2016 में पेश किया था। विटारा की कुल बिक्री में 20% हिस्सा इसके एजीएस वेरिएंट का है, जिसे मई 2018 में बाजार में उतारा गया था। गौरतलब है कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में विटारा ब्रेजा की बाजार हिस्सेदारी 44.1% है।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 6,844.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त 6,849.95 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 6,913.90 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 38.65 रुपये या 0.56% की कमजोरी के साथ 6,805.75 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,05,588.14 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख