शेयर मंथन में खोजें

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) ने होमस्टे सेगमेंट में किया प्रवेश, शेयर मजबूत

टाटा ग्रुप (Tata Group) की इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के शेयर में आज करीब 4% की मजबूती देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार इंडियन होटल्स ने होमस्टे सेगमेंट में प्रवेश किया है।

खबर के मुताबिक इंडियन होटल्स का दावा है कि देश में होमस्टे सेगमेंट में दाखिल होने वाला यह पहला ब्रांडेड उत्पाद है। ब्रांड का संचालन दो उप-ब्रांडों के तहत किया जायेगा, जिनमें ऐमा प्लानटेशन ट्रैल्स और ऐमा फाइन होमस्टेज शामिल हैं।
इसके अलावा इंडियन होटल्स ने कर्नाटक में चिकमगलूर और कूर्ग में समूह की साथी कंपनी टाटा कॉफी के साथ नौ हेरिटेज बंगलों के लिए प्रबंधन करार भी किया है। साथ ही कंपनी का इरादा अगले साल ऐमा अम्ब्रेला ब्रांज के तहत अपने खुद के दो बंगले इसी श्रृंख्ला जोड़ने का है।
गौरतलब है कि इस समय इंडियन होटल्स 12 देशों में 80 स्थानों पर मौजूद है, जहाँ यह 179 होटलों का संचालन करती है, जिनमें 30 का निर्माण जारी है।
बीएसई में इंडियन होटल्स का शेयर 137.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह वृद्धि के साथ 140.00 रुपये पर खुल कर मजबूत स्थिति में बना हुआ है। करीब 11 बजे यह 4.60 रुपये या 3.35% की मजबूती के साथ 142.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,845.85 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 155.90 रुपये और निचला स्तर 110.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख