शेयर मंथन में खोजें

लगातार पाँचवें दिन कावेरी सीड (Kaveri Seed) के शेयर में कमजोरी

कावेरी सीड (Kaveri Seed) के शेयर भाव में लगातार पाँचवे दिन गिरावट देखने को मिल रही है।

बता दें कि पिछले एक महीने में कावेरी सीड का शेयर करीब 31% गिर चुका है। वहीं यदि पिछले पाँच सत्रों में देखें तो कंपनी के शेयर में 35% की गिरावट आयी है।
गौरतलब है कि शेयर में इतनी गिरावट के संबंध में बीएसई ने कंपनी से सफाई माँगी थी। बीएसई को दिये गये अपने जवाब में कावेरी सीड ने शेयर में गिरावट के पीछे किसी भी कारण का पता होने से इंकार किया है।
बीएसई में कावेरी सीड का शेयर 421.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह हरे निशान में 424.00 रुपये पर खुला। मगर शुरू से ही इसमें कमजोरी आनी शुरू हो गयी, जिससे यह 376.00 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला।
1 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 16.45 रुपये या 3.90% की कमजोरी के साथ 405.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,557.05 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 659.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख