शेयर मंथन में खोजें

एनएचपीसी (NHPC) ने किया एनएलसी इंडिया (NLC India) के साथ करार

सरकारी जल विद्युत कंपनी एनएचपीसी (NHPC) ने एनएलसी इंडिया (NLC India) के साथ करार किया है।

दोनों सरकारी कंपनियों के बीच विद्युत व्यापार समझौता हुआ है। समझौते के तहत दोनों कंपनियाँ देश के दक्षिणी क्षेत्र में थोक उपभोक्ता को उत्तरी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के साथ उपलब्ध अधिशेष बिजली की पेशकश करेंगी।
गौरतलब है एनएचपीसी और एनएलसी इंडिया दोनों के पास सीईआरसी से प्राप्त श्रेणी-1 ट्रेडिंग लाइसेंस है, जिससे ये पूरे भारत में विद्युत व्यापार कर सकती हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में एनएचपीसी का शेयर 23.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह हरे निशान में 23.45 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान उठापटक के बीच यह 23.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 0.05 रुपये या 0.21% हल्की बढ़ोतरी के साथ 23.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,058.11 करोड़ रुपये है।
वहीं आज एनएलसी इंडिया का शेयर 67.00 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर 3.90 रुपये या 6.28% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख