शेयर मंथन में खोजें

ऑयल इंडिया (Oil India) को भारत में काम करने के लिए 'तीसरी सर्वश्रेष्ठ कंपनी' के रूप में मान्यता

खबरों के अनुसार सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया (Oil India) को भारत में काम करने के लिए 'तीसरी सर्वश्रेष्ठ कंपनी' के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है।

कंपनी को यह अवॉर्ड 15-17 फरवरी को मुम्बई में आयोजित हुए वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस और अवार्ड्स के 27वें संस्करण में प्राप्त हुआ है। कारोबार के लिए मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर ऑयल इंडिया को 200 सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों की सूची में तीसरा स्थान दिया गया है।
वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस एचआर लीडरों की सबसे बड़ी सभा स्थानों में से एक है, जो 57 से अधिक देशों के 2000 से अधिक पेशेवरों को एक मंच पर लाती है।
दूसरी तरफ बीएसई में ऑयल इंडिया का शेयर 171.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 172.50 रुपये पर खुल कर 173.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 0.85 रुपये या 0.49% की बढ़ोतरी के साथ 172.80 रुपये के भाव पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का शिखर 247.45 रुपये और निचला स्तर 166.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख