शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने अमेरिकी बाजार में दोबारा पेश की बुप्रेनोरफिन और नालॉक्सोन सबलिंगुअल फिल्म

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने अमेरिकी बाजार में बुप्रेनोरफिन और नालॉक्सोन सबलिंगुअल फिल्म (Buprenorphine & Naloxone Sublingual Film) दोबारा पेश की है।

दरअसल अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने ब्रिटेन की दवा कंपनी इंडिविओर की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें डॉ रेड्डीज को सुबोक्सोन का विकल्प पेश करने पर रोक लगाने का आग्रह किया गया था। इससे डॉ रेड्डीज के लिए सुबोक्सोन का जेनेरिक संस्करण पेश करने का रास्ता साफ हो गया।
सबलिंगुअल फिल्म सुबोक्सोन हेरोइन, मारफीन जैसी नशीली दवाओं की लत में पड़े मरीजों के चिकित्सा, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक उपचार में काम आती है।
दूसरी ओर बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,523.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 2,530.10 रुपये पर खुल कर शुरुआती कारोबार में 2,554.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 9.30 रुपये या 0.37% की वृद्धि के साथ 2,533.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का शिखर 2,875.00 रुपये और निचला स्तर 1,888.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख