शेयर मंथन में खोजें

रूसी कंपनी के साथ करार से चढ़ा डायनामिक टेक (Dynamatic Tech) का शेयर

डायनामिक टेक (Dynamatic Tech) ने रूस की रशियन हेलीकॉप्टर्स (Russian Helicopters) के साथ समझौता किया है।

रशियन हेलीकॉप्टर्स एक संयुक्त-स्टॉक कंपनी है, जिसके साथ डायनामिक टेक ने हवाई जहाज के ढाँचे और संपूर्ण असेंबली के लिए प्रमुख संरचनात्मक, उप-असेंबल और विस्तार भागों के निर्माण के लिए करार किया है।
बता दें कि डायनामिक टेक मोटर वाहन, वैमानिकी, हाइड्रोलिक और सुरक्षा उपकरणों के लिए इंजीनियर उत्पादों का डिजाइन और निर्माण करती है। वहीं रशियन हेलीकॉप्टर्स हेलीकाप्टरों का डिजाइन और निर्माण करती है।
बीएसई में डायनामिक टेक का शेयर 1,295.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,400.00 रुपये पर खुल कर शुरुआती कारोबार में 1,468.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर इसके बाद कंपनी के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली।
करीब 12.10 बजे कंपनी के शेयरों में 55.70 रुपये या 4.30% की वृद्धि के साथ 1,351.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का शिखर 2,153.85 रुपये और निचला स्तर 1,211.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख