शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने बिहार में शुरू किया 250 मेगावाट का ताप विद्युत संयंत्र

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने बिहार में 250 मेगावाट का कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्र शुरू कर दिया है।

संयंत्र को ग्रीनफील्ड 4x250 मेगावाट नबीनगर ताप विद्युत परियोजना (टीटीपी) में शुरू किया गया है, जिसे भारतीय रेल बिजली कंपनी द्वारा तैयार किया जा रहा है। भारतीय रेल बिजली कंपनी एक अन्य सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) और भारतीय रेलवे का संयुक्त उद्यम है।
गौरतलब है कि यह नबीनगर टीपीपी में बीएचईल द्वारा संचालित तीसरी 250 मेगावाट की इकाई है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर में स्थित है। पहली दो इकाइयों का पहले से ही वाणिज्यिक संचालन जारी है, जबकि चौथी इकाई तैयार होने के उन्नत चरण में है।
उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर 62.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 62.75 रुपये पर खुल कर अधिकतर समय लाल निशान में रहा है। अभी तक के कारोबार में यह 62.35 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.15 रुपये या 0.24% की गिरावट के साथ 62.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का शिखर 94.40 रुपये और निचला स्तर 56.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख