शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक और दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक और दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने फिटोनाडाइओन गोलियों (Phytonadione Tablets) की बिक्री के लिए हरी झंडी दिखायी है।
फिटोनाडाइओन विटामिन क1 है, जिसका उपयोग रक्त के थक्कों के कारकों के निम्न स्तर को रोकने और उपचार के लिए किया जाता है, जो शरीर में शरीर स्वाभाविक रूप से बनते हैं। ये पदार्थ रक्त को गाढ़ा करने में मदद करते हैं और रक्तस्राव (घाव या चोट के कारण) को सामान्य रूप से रोकते हैं।
कंपनी को कोल्चिसिन के लिए भी मंजूरी मिल गयी है, जिस का उपयोग वात रोग के हमलों को रोकने या इलाज के लिए किया जाता है। इन दोनों उत्पादों का उत्पादन समूह की एसईजेड, अहमदाबाद में स्थित इकाई में किया जायेगा।
उधर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 313.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 314.05 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। अंत में यह 0.35 रुपये या 0.11% की गिरावट के साथ 313.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 32,068.74 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख