शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, एनबीसीसी और कावेरी सीड

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, एनबीसीसी और कावेरी सीड शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - तिलकनगर इंडस्ट्रीज, सीएचपीएल इंडस्ट्रीज और सांग फ्राइड लैब्स
कोटक महिंद्रा बैंक - आईएनजी मॉरिशस बैंक में और हिस्सेदारी बेचेगी।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स - कंपनी ने हेलिकॉप्टर सैटकॉम समाधान के लिए ह्यूज इंडिया के साथ समझौता किया।
आरकॉम - कंपनी ने एरिक्सन को देने के लिए खाते में 260 करोड़ रुपये जारी करने के लिए ऋणदाताओं की मंजूरी माँगी।
तनेजा एयरोस्पेस - सेबी ने तनेजा एयरोस्पेस और 2 अन्य पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
कावेरी सीड - कंपनी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश की सरकार ने कावेरी सीड सहित 14 कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिये हैं।
टाटा स्टील - कंपनी का बोर्ड 26 फरवरी को डिबेंचर जारी करने पर विचार करेगा।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक - बैंक ने एसीकेओ जनरल इंश्योरेंस के साथ समझौता किया।
डायनामैटिक टेक - कंपनी ने वाणिज्यिक और रक्षा संबंधित क्षेत्र में भविष्य में संयुक्त अवसर तलाशने के लिए एसएएबी टेक के साथ करार किया।
एनबीसीसी - कंपनी ने वर्ल्ड एक्सपो-2020, दुबई और इसी तरह के अन्य कार्यों में कॉन्सेप्ट्यूलाइजिंग ऐंड कंस्ट्रक्शन ऑफ इंडिया पैवेलियन के लिए एनबीसीसी डीडब्ल्यूसी-एलएलसी नामक सहायक इकाई शुरू की। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख