शेयर मंथन में खोजें

लाइसेंस निलंबन की खबर से गिरा कावेरी सीड (Kaveri Seed) का शेयर

कावेरी सीड (Kaveri Seed) के शेयर में आज 1.5% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

दरअसल आंध्र प्रदेश की सरकार ने हर्बिसाइड प्रतिरोध कपास बीज जीन के बारे में चल रहे मामले के संबंध में 13 बीज कंपनियों के बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिये हैं, जिनमें कावेरी सीड भी शामिल है। यह खबर कावेरी सीड के लिए झटका है, जिसका असर कंपनी के शेयर पर भी पड़ा है।
बता दें कि कावेरी सीड के अनुसार निलंबन का प्रभाव कुल आमदनी का लगभग 5% (करीब 50 करोड़ रुपये) से कम होगा। साथ ही कंपनी प्रबंधन ने लाइसेंस के 2-3 हफ्तों में नवीकृत होने की उम्मीद जतायी है, जो आगामी खरीफ सीजन (जून-जुलाई में शुरू) की बिक्री शुरू होने से काफी पहले है।
बीएसई में कावेरी सीड का शेयर 416.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में वृद्धि के साथ 419.70 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 404.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 6.70 रुपये या 1.61% की गिरावट के साथ 409.95 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,587.98 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कावेरी सीड का शेयर 659.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि 376.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख