शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे दिन 20% से अधिक उछला सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) का शेयर

अक्षय ऊर्जा उत्पादक सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में लगातार दूसरे दिन 20% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

बता दें कि बुधवार को सुजलॉन एनर्जी ने घोषणा की थी कि कंपनी के आग्रह पर रेटिंग एजेंसी केयर (CARE) ने इसके प्रस्तावित वाणिज्यिक पत्र इश्यू के लिए अपनी रेटिंग वापस ले ली है। सुजलॉन एनर्जी ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि न इसने वाणिज्यिक पत्र जारी किये और कंपनी का इस संबंध में कोई इरादा है।
बीएसई में सुजलॉन का शेयर 4.43 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में वृद्धि के साथ 4.53 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 5.34 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.89 रुपये या 20.09% की तेजी के साथ 5.32 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,830.12 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में सुजलॉन का शेयर 13.18 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि 2.70 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख