शेयर मंथन में खोजें

तो इस खबर से चढ़ा बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) का शेयर

सेंसेक्स में 33 अंकों की गिरावट के बावजूद उपभोक्ता विद्युत उपकरण निर्माता कंपनी बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) के शेयर में 1% से ज्यादा की मजबूती है।

कंपनी ने तीन अन्य विकल्पों के तहत प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 1,850 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं। इससे बजाज इलेक्ट्रिकल्स को 185 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है।
बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने 07 फरवरी को 200 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने का निर्णय लिया था। आज जारी किये गये डिबेंचर उसी योजना का हिस्सा हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर 458.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह कमजोरी के साथ 450.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह शेयर 467.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयरों में 6.05 रुपये या 1.32% की मजबूती के साथ 464.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,758.51 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर 706.35 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि 379.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख