शेयर मंथन में खोजें

सहायक कंपनी शुरू करने की खबर से चढ़ा एनबीसीसी (NBCC) का शेयर

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) ने एक नयी सहायक इकाई शुरू की है।

एनबीसीसी ने दुबई, यूएई में एनबीसीसी डीडब्ल्यूसी-एलएलसी (NBCC DWC-LLC) नाम से एक नयी सहायक कंपनी शुरू की है। एनबीसीसी डीडब्ल्यूसी-एलएलसी को दुबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड एक्सपो-2020 में भारतीय पवैलियन और संबंधित कार्यों के लिए स्थापित किया गया है।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह सपाट 51.60 रुपये पर खुला। शुरुआत में थोड़ी गिरावट के बाद करीब पौने 10 बजे से इसने ऊपर चढ़ना शुरू किया और करीब पौने 2 बजे 53.40 रुपये पर एक शिखर बनाया। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 1.50 रुपये या 2.91% की मजबूती के साथ 53.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,558.00 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में एनबीसीसी का शेयर 109.25 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि 46.55 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख