शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) ने किया 2,091.88 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान

खबरों के अनुसार देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने 2,091.88 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया है।

कंपनी ने यह लाभांश 31 मार्च 2019 को खत्म होने जा रहे वित्त वर्ष के लिए किया है।
खबर के मुताबिक दिया गया कुल लाभांश एनटीपीसी की चुकता इक्विटी शेयर पूँजी (Paid-Up Equity Share Capital) का 35.8% है। गौरतलब है कि कुल लाभांश में से भारत सरकार को 1,739.61 करोड़ रुपये मिले, जिसकी एनटीपीसी में 58.93% हिस्सेदारी है।
बता दें कि यह लगातार 26वाँ वर्ष है, जिसमें एनटीपीसी ने लाभांश का भुगतान किया है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 140.70 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद अंत में 3.10 रुपये या 2.27% की मजबूती के साथ 139.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,15,189.14 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में एनटीपीसी का शेयर 179.85 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि 128.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख