शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की इकाई ने खरीदी सॉफ्टवेयर कंपनी में हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स (Reliance Industrial Investments) ने सुराज्य सर्विसेज (Surajya Services) की 76% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।

सुराज्य सर्विसेज एक सॉफ्टवेयर सेवा और डेटा समाधान कंपनी है।
करार के तहत रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स सुराज्य सर्विसेज में पहले अधिकतम 18 करोड़ रुपये और फिर ज्यादा से ज्यादा 50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कुल निवेश के मार्च 2021 तक पूरा होने की उम्मीद जतायी गयी है।
मई 2015 में शुरू हुई सुराज्य सर्विसेज नागरिक केंद्रित सॉफ्टवेयर समाधान और सेवाओं पर ध्यान देती है, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं तक पहुँचने और डिजिटली आवेदन करने में काफी मदद मिलती है। गौरतलब है कि सुराज्य सर्विसेज को ईजीगव (Easygov) के नाम से भी प्रसिद्ध है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,226.10 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद अंत में 13.85 रुपये या 1.11% की कमजोरी के साथ 1,232.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,81,303.97 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,328.75 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि 881.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख