शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

वेदांत ग्रुप (Vedanta Group) की हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के चेयरमैन और निदेशक अग्निवेश अग्रवाल (Agnivesh Agarwal) ने इस्तीफा दे दिया है।

अग्निवेश अग्रवाल को कंपनी के बोर्ड में 15 नवंबर 2005 से नियुक्त किया गया था।
अग्निवेश व्यावसायिक परियोजनाओं के जानकार के अलावा एक उद्योगपति हैं। उनके पास बड़ी परियोजनाओं, व्यापार पुनर्गठन और रणनीतिक योजना के कुशल प्रबंधन का अनुभव है। वे स्टरलाइट आयरन ऐंड स्टील कंपनी (Sterlite Iron and Steel Company) के निदेशक भी हैं।
बता दें कि हिंदुस्तान जिंक प्रति वर्ष 10 लाख टन जस्ता और सीसा की प्रमुख एकीकृत उत्पादकों में से एक और सिल्वर की अग्रणी उत्पादक है।
वहीं बीएसई में शुक्रवार को हिंदुस्तान जिंक का शेयर 261.60 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद अंत में 4.40 रुपये या 1.72% की बढ़ोतरी के साथ 259.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,09,752.66 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 339.55 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि 243.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख