शेयर मंथन में खोजें

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) को सरकार से मिले 9,086 करोड़ रुपये

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) को केंद्र सरकार से 9,086 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिली है।

इस राशि का उपयोग ऋण शोधन प्रावधान (Loan Loss Provision) बनाने के लिए किया गया है. ताकि तत्कालिक सुधारात्मक कार्रवाई ढाँचे के तहत शुद्ध एनपीए अनुपात को नीचे लाया जा सके।
सरकार की पीएसयू बैंकों को आर्थिक सहायता की नयी किस्त में कॉर्पोरेशन बैंक के अलावा इलाहाबाद बैंक को 6,896 करोड़ रुपये की पूँजी प्राप्त होगी। इस पूँजी से इन बैंकों को शुद्ध एनपीए अनुपात को 6% से नीचे रखने जैसे कई नियामकीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
उधर बीएसई में कॉर्पोरेशन का शेयर आज दबाव में है। पिछले बंद भाव की तुलना में 30.25 रुपये पर शुरुआत के बाद यह 29.70 रुपये तक गिरा है। करीब पौने 10 बजे बैंक का शेयर 0.40 रुपये या 1.32% की कमजोरी के साथ 29.85 रुपये के भाव पर है।
दूसरी ओर बाजार में हल्की वृद्धि है। इस समय सेंसेक्स 46 अंकों की वृद्धि के साथ 35,917.45 पर है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख