शेयर मंथन में खोजें

शेयरधारकों की मंजूरी मिलने से विप्रो (Wipro) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर पर

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) के शेयर ने आज अपने पिछले 52 हफ्तों का शिखर छू लिया है।

दरअसल विप्रो के शेयरधारकों ने बोनस शेयर जारी करने और अधिकृत पूँजी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी के निदेशक मंडल ने बोनस शेयर प्राप्त करने वाले योग्य शेयरधारकों की पहचान करने के लिए 07 मार्च को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।
इसके अलावा विप्रो टेक्नोलॉजीज ऑस्ट्रिया, विप्रो इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑस्ट्रिया, न्यू लॉजिस्टिकल टेक्नॉलॉजीज और एपिरियो इंडिया क्लाउड सॉल्यूशंस के विप्रो के साथ विलय योजना को भी हरी झंडी दिखा दी गयी है।
बीएसई में विप्रो का शेयर आज मजबूत स्थिति में दिख रहा है। 379.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 379.70 रुपये पर शुरुआत के बाद यह 383.35 रुपये तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 0.90 रुपये या 0.24% की वृद्धि के साथ 379.90 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,72,005.81 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख