शेयर मंथन में खोजें

अधिग्रहण की खबर के बीच 6.5% टूटा अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर में 6.5% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

बता दें कि अदाणी पोर्ट्स की सहायक कंपनी अदाणी लॉजिस्टिक्स (Adani Logistics) अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) से अदाणी एग्री लॉजिस्टिक्स (Adani Agri Logistics) का अधिग्रहण करेगी। 1,662 करोड़ रुपये के सौदे के चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
यह अधिग्रहण सौदा संबंधित-पक्ष लेन-देन के दायरे में है, मगर अदाणी पोर्ट्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के माध्यम से किये जाने के कारण सौदे के लिए अल्पसंख्यक शेयरधारकों की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी।
अदाणी एग्री लॉजिस्टिक्स के अधिग्रहण से अदाणी लॉजिस्टिक्स के नेटवर्क में 28 लोकेशन और 7 ट्रेनें जुड़ जायेंगी। वहीं अदाणी एग्री लॉजिस्टिक्स का लक्ष्य अगले 3 वर्षों में अपनी अवसंरचना क्षमता को दोगुना करना है।
सकारात्मक खबर के बावजूद बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर सुबह से दबाव में है। 354.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 338.00 रुपये पर शुरुआत के बाद यह 323.85 रुपये तक गिरा है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 26.65 रुपये या 7.53% की कमजोरी के साथ 327.45 रुपये के भाव पर चल रहा है। साथ ही अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर इस समय 2.45 रुपये या 1.91% की कमजोरी के साथ 126.10 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख