शेयर मंथन में खोजें

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने किया शाखाओं के नेटवर्क का विस्तार

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने अपनी शाखाओं के नेटवर्क का विस्तार किया है।

बैंक ने अपनी एक नयी शाखा शुभारंभ किया है। सिटी यूनियन बैंक की नयी शाखा चेन्नई (तमिलनाडु) के थिरुनीरमलाई में स्थित है। इसके साथ ही बैंक की कुल शाखाओं की नयी संख्या 625 हो गयी है।
इससे पहले शुक्रवार को भी बैंक ने चार नयी शाखाओं का शुभारंभ किया था। बैंक की वे चारों शाखाएँ तमिलनाडु में ही स्थित हैं। इनमें तीन राज्य के इरोड जिले में हैं, जबकि एक कोयम्बटूर में स्थापित की गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में सिटी यूनियन बैंक का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह एक दम सपाट 179.10 रुपये पर खुला। 176.85 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब पौने 2 बजे बैंक के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 179.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 13,124.85 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सिटी यूनियन बैंक के शेयर का सर्वाधिक भाव 207.15 रुपये और निचला स्तर 146.12 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख