शेयर मंथन में खोजें

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) को मिला 3.3 करोड़ डॉलर का ठेका

सरकारी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) को 3.3 करोड़ डॉलर का ठेका मिला है।

कंपनी को यह निर्यात ठेका इजरायल की एल्बिट सिस्टम्स (Elbit Systems) की सहायक कंपनी एल्बिट सिस्ट्म्स इलेक्ट्रोऑप्टिक्स एलॉप से रविवार को समाप्त हुए एयरो इंडिया 2019 (Aero India 2019) में मिला है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने ठेका प्राप्त होने की घोषणा शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद की थी, जिसका असर आज दोपहर बाद कंपनी के शेयर पर दिखा है।
बीएसई में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 78.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की वृद्धि के साथ 78.95 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 12 बजे तक दबाव में रहने के बाद शेयर ने ऊपर चढ़ना शुरू किया। 81.20 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर अंत में यह 2.35 रुपये या 2.99% की मजबूती के साथ 81.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,748.59 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर का सर्वाधिक भाव 157.95 रुपये और निचला स्तर 72.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख