शेयर मंथन में खोजें

संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी खरीदने की खबर से थर्मेक्स (Thermax) के शेयर में तेजी

बाजार में कमजोरी के बावजूद इंजीनियरिंग कंपनी थर्मेक्स (Thermax) के शेयर में आज 4% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

थर्मेक्स ने अपने एक संयुक्त उद्यम में दो कंपनियों के साथ उनकी हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। ये दोनों कंपनियाँ, म्यूटर्स होल्डिंग -24 एजी (Mutares Holding-24 AG) और बाल्के-ड्यूर जीएमबीएच (Balcke-Duerr GmbH), जर्मनी की हैं।
थर्मेक्स ने थर्मेक्स एसपीएक्स एनर्जी टेक्नोलॉजीज (Thermax SPX Energy Technologies) में इन दोनों कंपनियों का हिस्सा खरीद लिया है। पहले थर्मेक्स की थर्मेक्स एसपीएक्स में 51% हिस्सेदारी थी। मगर अब यह थर्मेक्स की 100% हिस्सेदारी वाली इकाई बन जायेगी। हालाँकि अभी सौदे से जुड़ी वित्तीय जानकारी नहीं दी गयी है।
इसी खबर का थर्मेक्स के शेयर पर काफी अच्छा असर दिख रहा है। बीएसई में थर्मेक्स का शेयर 961.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 971.25 रुपये पर खुला और शुरुआती 15 मिनट में ही 1,029.50 रुपये तक चढ़ा। करीब सवा 11 बजे यह 41.65 रुपये या 4.33% की वृद्धि के साथ 1,003.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,951.38 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख