शेयर मंथन में खोजें

स्टैंडर्ड चार्टर्ड (Standard Chartered) की लागत घटाने और व्यापार विनिवेश की योजना

बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता स्टैंडर्ड चार्टर्ड (Standard Chartered) की विकास में तेजी लाने के लिए लागत घटाने और व्यापार विनिवेश की योजना है।

विकास को बढ़ावा देने के लिए कंपनी व्यापक रणनीति के तहत अगले तीन सालों में अपनी लागत में 70 करोड़ डॉलर की कटौती करेगी। साथ ही यह छोटे कारोबारों से बाहर निकल जायेगी।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड की इक्विटी पर 2021 तक कम से कम 10% की वास्तविक रिटर्न हासिल करने की योजना है। इसके अलावा कंपनी का इरादा अधिशेष पूँजी अतिरिक्त ग्रोथ के लिए फंडिंग के बजाय शेयरधारकों को वितरित करने का है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड के अनुसार अतिरिक्त आय में वृद्धि और विनिवेश से अधिशेष पूँजी उत्पन्न होने की उम्मीद है।
इससे पहले स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने 2018 के पूर्व-कर लाभ में 5.5% की वृद्धि दर्ज की, जो बाजार उम्मीदों से कम रहा।
उधर बीएसई में स्टैंडर्ड चार्टर्ड का शेयर 51.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 51.85 रुपये पर खुला। सुबह से शेयर में कोई बदलाव नहीं आया है। करीब सवा 12 बजे भी यह 0.05 रुपये या 0.10% की कमजोरी के साथ 51.85 रुपये पर ही चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 311.10 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख