शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने बढ़ायी विदेशी निवेश सीमा

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपनी विदेशी निवेश सीमा (Foreign Investment Limit) बढ़ा दी है।

आज कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें कंपनी में विदेशी संस्थागत निवेशकों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की कुल हिस्सेदारी सीमा को 43% से बढ़ा कर 45% किये जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गयी।
गौरतलब है कि कोटक महिंद्रा बैंक ने यह कदम आरबीआई (RBI) के उस निर्देश को पूरा करने के लिए उठाया है, जिसके तहत मुख्य कार्यकारी उदय कोटक (Uday Kotak) की बैंक में हिस्सेदारी घटायी जानी है। इससे पहले बीते शुक्रवार को नीदरलैंड के वित्तीय सेवा समूह आईएनजी ग्रुप ने बैंक में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी थी।
उधर बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1,241.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 1,227.95 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान यह अधिकतर समय लाल निशान में ही रहा। 1,221.20 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद अंत में बैंक का शेयर 5.50 रुपये या 0.44% की कमजोरी के साथ 1,235.75 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,35,785.30 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख