शेयर मंथन में खोजें

संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी बेचने की खबर से टूटा मैक्स इंडिया (Max India) का शेयर

आज मैक्स इंडिया (Max India) के शेयर में करीब 7.5% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

मैक्स इंडिया ने प्राइवेट इक्विटी निवेशक ट्रू नॉर्थ (True North) के साथ संयुक्त उद्यम मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस (Max Bupa Health Insurance) में अपनी पूरी 51% हिस्सेदारी बेचने के करार किया है। दोनों कंपनियों के बीच यह सौदा 511 करोड़ रुपये में हुआ है।
मैक्स बूपा में मैक्स इंडिया की साझेदार यूके में स्थित हेल्थकेयर समूह बूपा (Bupa) है, जिसकी संयुक्त उद्यम में 49% शेयरधारिता है। मैक्स इंडिया मैक्स बूपा में हिस्सेदारी बेच कर जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल अपने मौजूदा और नये व्यापार अवसरों में निवेश करेगी।
सौदा पूरा होने पर ट्रू नॉर्थ मैक्स बूपा के लिए निदेशकों की नियुक्ति करेगी, जबकि मैक्स इंडिया के निदेशक कंपनी से इस्तीफा दे देंगे।
दूसरी तरफ आज सुबह से मैक्स इंडिया का शेयर दबाव में है। बीएसई में 82.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 83.75 रुपये पर खुलने के बाद यह 75.80 रुपये तक गिरा है। करीब साढ़े 10 बजे मैक्स इंडिया का शेयर 6.20 रुपये या 7.52% की कमजोरी के साथ 76.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख