शेयर मंथन में खोजें

मोजाम्बिक परियोजना से प्रति वर्ष 95 लाख टन एलएनजी (LNG) बेचेगी ओएनजीसी (ONGC)

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) और इसके संयुक्त उद्यम साझेदारों ने मोजाम्बिक रोवुमा अपतटीय क्षेत्र-1 परियोजना से प्रति वर्ष 95 लाख टन द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) बेचने के लिए दीर्घकालिक समझौते किये हैं।

ओएनजीसी 2019 की पहली छमाही में ही इस परियोजना के लिए अंतिम निवेश पर निर्णय लेगी।
मोजाम्बिक परियोजना में भारतीय कंपनियों की मिला कर 30% हिस्सेदारी है, जिसमें ओएनजीसी की 16%, ऑयल इंडिया (Oil India) की 4% और भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) की 10% हिस्सेदारी है। इस परियोजना का संचालन अमेरिकी पेट्रोलियम और नेचुरल गैस कंपनी एनाडार्को करती है, जिसकी इसमें 26.5% हिस्सेदारी है।
दूसरी तरफ आज ओएनजीसी का शेयर मजबूत स्थिति में दिख रहा है। बीएसई में 147.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 148.95 रुपये पर खुलने के बाद यह 149.70 रुपये तक चढ़ा है। करीब पौने 11 बजे ओएनजीसी का शेयर 1.00 रुपये या 0.68% की वृद्धि के साथ 148.70 रुपये पर चल रहा है। वहीं ऑयल इंडिया का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में इस समय 1.70 रुपये या 0.98% की वृद्धि के साथ 175.65 रुपये पर है। हालाँकि भारत पेट्रोलियम का शेयर 0.79% की गिरावट दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख