शेयर मंथन में खोजें

एमसीएक्स (MCX) ने पीएस रेड्डी (PS Reddy) को किया एमडी, सीईओ नियुक्त

स्वतंत्र कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) ने पीएस रेड्डी (PS Reddy) को कंपनी का प्रबंधक निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

बाजार नियामक सेबी (Sebi) सहित बाकी जरूरी नियमन मंजूरियों के बाद रेड्डी 5 वर्षों तक ये पद संभालेंगे।
रेड्डी मृगांक परांजपे (Mrugank Paranjape) की जगह लेंगे, जिन्होंने कंपनी में बतौर एमडी और सीईओ दूसरा कार्यकाल जारी न रखने का फैसला लिया है।
बता दें कि रेड्डी एमसीएक्स से पहले मार्च 2009 से सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (सीडीएसएल) के एमडी और सीईओ रहे हैं। रेड्डी 1988 में बीएसई से जुड़े और स्टॉक एक्सचेंज में कई पदों पर रहते हुए सेवाएँ दी हैं। सीडीएसएल और बीएसई को मिला कर ही उनका कार्यानुभव 30 से अधिक वर्षों का रहा है।
दूसरी तरफ बाजार में तेजी के बीच पीएस रेड्डी की नियुक्ति की खबर से एमसीएक्स का शेयर मजबूत स्थिति में है। बीएसई में एमसीएक्स का शेयर 666.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 677.10 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान 681.10 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 11 बजे यह 8.60 रुपये या 1.29% की वृद्धि के साथ 675.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख