शेयर मंथन में खोजें

बीईएमएल (BEML) को मिला 400 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर मजबूत

रेल कोच निर्माता कंपनी बीईएमएल (BEML) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

बता दें कि कंपनी को करीब 400 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका बेंगलुरु में मेट्रो सेवाओं को बढ़ाने के लिए 6 कारों के विन्यास के 7 मेट्रो ट्रेन सेट के लिए मिला है।
गौरतलब है कि बीईएमएल को सबसे अच्छी प्रमुख निर्माण उपकरण आपूर्तिकर्ता और मेट्रो ट्रेन निर्माताओं में से एक माना जाता है। बीईएमएल एक सरकारी मिनी-रत्न कंपनी है।
इस खबर से बीईएमएल के शेयर को आज काफी सहारा मिला है। बीएसई में बीईएमएल का शेयर 823.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 829.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 853.10 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ, जो इसके पिछले एक महीने का सर्वाधिक भाव है।
2.50 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 13.70 रुपये या 1.66% की मजबूती के साथ 837.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,487.94 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,418.05 रुपये और निचला स्तर 521.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख