शेयर मंथन में खोजें

हिस्सेदारी बेचने की खबर से 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुँचा फ्यूचर रिटेल (Future Retail)

खबरों के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने फिर से फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की फ्यूचर रिटेल (Future Retail) में हिस्सेदारी खरीदने का प्रयास शुरू कर दिया है।

पिछले साल दिसंबर में सरकार द्वारा घोषित ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए एफडीआई मानदंडों में बदलाव, जो 1 फरवरी से लागू हुए, के रूप में एक समस्या का सामना करने के बाद अमेजन करीब 2,000 करोड़ रुपये में फ्यूचर रिटेल की 10% हिस्सेदारी खरीद सकती है।
अमेजन ने इस सौदे के लिए 2018 के आरंभ में ही प्रयास शुरू किया था। साथ ही पिछले साल ही फ्यूचर ग्रुप के संस्थापक और सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) किशोर बियानी ने वैश्विक खुदरा विक्रेता को फ्यूचर रिटेल में हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की भी कर दी थी।
खबर है कि अमेजन और फ्यूचर रिटेल दोनों के बीच सौदा आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं।
दूसरी तरफ हिस्सेदारी बिकवाली की खबर के बीच फ्यूचर रिटेल के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। बीएसई में फ्यूचर रिटेल का शेयर 417.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 411.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 401.95 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा।
सवा 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 12.60 रुपये या 3.02% की कमजोरी के साथ 405.30 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 20,370.31 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख