शेयर मंथन में खोजें

आईपीएल में दिल्ली के खिलाड़ियों की जर्सी पर होगा एचपीएल इलेक्ट्रिक (HPL Electric) का लोगो

विद्युत उपकरण निर्माता कंपनी एचपीएल इलेक्ट्रिक (HPL Electric) ने विश्व प्रसिद्ध टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल (IPL) की एक टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ करार किया है।

एचपीएल इलेक्ट्रिक ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ आधिकारिक एलईडी और स्विचगियर भागीदार के रूप में समझौता किया है।
समझौते के तहत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की जर्सी पर एचपीएल इलेक्ट्रिक का लोगो (Logo) मौजूद होगा। यह दिल्ली कैपिटल्स के साथ एचपीएल इलेक्ट्रिक की पहली साझेदारी है।
एचपीएल इलेक्ट्रिक एलईडी और स्विचगियर से जुड़े हुए सभी माध्यमों के लिए दिल्ली कैपिटल्स और टीम के खिलाड़ियों की ख्याती का लाभ लेते हुए इस साझेदारी से फायदा उठायेगी। दरअसल कंपनी की योजना करार के जरिये अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए 360 डिग्री मार्केटिंग दृष्टिकोण अपनाने की है।
दूसरी तरफ बीएसई में एचपीएल इलेक्ट्रिक का शेयर 49.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 50.80 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 51.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर करीब पौने 12 बजे के बाद से शेयर दबाव में रहा। अंत में यह 0.70 रुपये या 1.41% की गिरावट के साथ 49.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 315.39 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख