शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण 6% से अधिक उछला लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) का शेयर?

सेंसेक्स में करीब 100 अंकों की बढ़त के बीच लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) के शेयर में 6% से ज्यादी की मजबूती देखने को मिल रही है।

बैंक ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की वृद्धि की है। बैंक की एमसीएलआर एक महीने के लिए 9.65% के मुकाबले अब 9.70% होगी।
हालाँकि लक्ष्मी विलास बैंक ने एक दिन के लिए 9.65%, 3 महीनों के लिए 9.70%, 6 महीनों के लिए 9.75% और एक साल के लिए 9.90% एमसीएलआर ही बरकरार रखी है। बैंक की नयी एमसीएलआर 01 मार्च से प्रभाव में आयेगी।
गौरतलब है कि एमसीएलआर वह दर होती है जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर दर के बढ़ने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋणों पर दर बढ़ेगी, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
इससे पहले इलाहाबाद बैंक और पंजाब नेशनल बैंक दोनों ने अपनी एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की कटौती का ऐलान किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर 62.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 63.00 रुपये पर खुल कर 67.00 रुपये तक ऊपर गया है। 10 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 3.95 रुपये या 6.36% की वृद्धि के साथ 66.10 रुपये पर लेन-देन चल रही है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,692.64 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख