शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में उतारी एक और दवा

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा पेश की है।

ल्युपिन ने अमेरिका में रैनोलाजाइन (Ranolazine) एक्सटेंडेड-रिलीज (ईआर) नाम की गोली पेश की है, जिसका इस्तेमाल सीने में दर्द (एनजाइना) को रोकने के लिए किया जाता है। गौरतलब है कि 2018 में इस दवा की अमेरिका में कुल बिक्री 94.5 करोड़ डॉलर की रही थी।
ल्युपिन की रैनोलजाइन एक अन्य दवा कंपनी जिलीड साइंसेज की एक दवा रानेक्सा (Ranexa) का जेनेरिक संस्करण है।
इससे पहले अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार 26 फरवरी को भी ल्युपिन ने अमेरिका में मुँहासे के सूजे घावों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली माइनोसाइक्लिन हाइड्रोक्लोराइड ईआर गोली पेश की थी। यह मेडीसिज फार्मा की सोलोडिन का जेनेरिक संस्करण है।
उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर 767.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 765.80 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 773.60 रुपये तक ऊपर चढ़ा, जबकि 761.80 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब पौने 2 बजे के कंपनी के शेयरों में 1.70 रुपये या 0.22% की कमजोरी के साथ 766.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख