शेयर मंथन में खोजें

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने किया 203वें स्टोर का शुभारंभ

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने एक नये स्टोर का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने यह नया स्टोर बिहार में खोला है, जिससे राज्य में इसके 41 फैशन स्टोर हो गये हैं। इसके साथ ही भारत के 16 राज्यों के 163 शहरों में कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 203 हो गयी है।

दूसरी तरफ बीएसई में वी-मार्ट रिटेल का शेयर 2,570.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 2,589.60 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 2,600.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। गौरतलब है कि आज बाजार में बिकवाली के बीच वी-मार्ट का शेयर अधिकतर समय हरे निशान में रहा।
अंत में यह 9.60 रुपये या 0.37% की वृद्धि के साथ 2,554.05 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,677.54 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में वी-मार्ट का शेयर 3,298.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 1,590.00 रुपये की तलहटी तक फिसला है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख