शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने घटायी एमसीएलआर (MCLR), शेयर मजबूत

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों की कटौती की है।

बैंक ने यह दर एक दिन के लिए 8.35% से घटा कर 8.30%, तीन महीनों के लिए 8.65% से कम कर 8.60%, 6 महीनों के लिए 8.85% से घटा कर 8.80% और एक साल के लिए 9.05% से घटा कर 9.00% कर दी है।
हालाँकि कोटक महिंद्रा बैंक ने 1 महीने के लिए 8.35% तथा दो और तीन साल के लिए यह दर 9.05% ही बरकरार रखी है। घटी हुई नयी दरें 01 मार्च से प्रभावी होंगी।
गौरतलब है कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिसके नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर दर के घटने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋणों पर दर कम हो जायेगी, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
बता दें कि इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक और इलाहाबाद बैंक ने भी एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की कटौती कर दी है।
उधर बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1,212.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,224.70 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर है। 10 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 8.55 रुपये या 0.71% की मजबूती के साथ 1,221.00 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख