शेयर मंथन में खोजें

पीएमसी बैंक (PMC Bank) का किसी अन्य बैंक के साथ हो सकता है विलय

खबरों के अनुसार महाराष्ट्र सरकार नकदी संकट के गुजर रहे पीएमसी बैंक (PMC Bank) के किसी अन्य बैंक के साथ विलय पर विचार कर रही है।

एक खबर के मुतबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का मानना है कि बैंक के घोटाले से उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं उठानी चाहिए। ऐसे में सरकार इसके लिए विकल्प ढूँढ रही है।
फडणवीस ने एक बयान में बताया है कि पीएमसी बैंक को राहत पैकेज देना राज्य सरकार के हाथ में नहीं है, बल्कि आरबीआई (RBI) कोई राहत पैकेज दे सकता है। विलय के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्रालय से बात की। खबर के अनुसार आज हो रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद दोबारा केंद्र सरकार के सामने पीएमसी बैंक के विलय का प्रस्ताव रखा जायेगा। वहीं पीएमसी बैंक से जुड़े घोटाले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी संपत्ति जब्त की गयी है। खबरों की माने तो इन आरोपियों की संपत्ति बेच कर उपभोक्ताओं को दी जायेगी। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख