शेयर मंथन में खोजें

साढ़े छह साल के निचले स्तर पर पहुँची जीडीपी विकास (GDP growth) की दर

वित्तीय वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही यानि जुलाई-सितंबर तिमाही में देश के जीडीपी विकास (GDP growth) की दर 4.5% रही है।

यह लगातार सातवीं ऐसी तिमाही है जब जीडीपी विकास दर में फिसलन दर्ज की गयी है। यही नहीं, यह विकास दर पिछली 26 तिमाहियों के दौरान निम्नतम है। इससे पहले जीडीपी विकास दर के मोर्च पर सबसे खराब प्रदर्शन वित्तीय वर्ष 2012-13 की चौथी तिमाही में रहा था। वित्तीय वर्ष 2012-13 की चौथी तिमाही यानि जनवरी-मार्च तिमाही में देश के जीडीपी विकास की दर 4.3% रही थी।
तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर देखें तो वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास की दर 5.0% रही थी। साल-दर-साल के आधार पर देखें तो पिछले वित्त वर्ष यानी वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में जीडीपी विकास की दर 7.1% रही थी। कुल मिला कर वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान देश के जीडीपी विकास की दर 7% रही थी। इससे पिछले वर्ष यानि वित्त वर्ष 2017-18 की बात करें तो उस दौरान भारत की जीडीपी में 7.2% की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!