शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीन महीने गिरावट के बाद आईआईपी (IIP) दर में तेजी

अर्थव्यवस्था की गतिविधियों में तेजी या सुस्ती के संकेतक औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में नवंबर में तेजी दर्ज की गयी।

लगातार तीन महीनों तक औद्योगिक उत्पादन में सिकुड़न के बाद यह तेजी दर्ज की गयी है। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation) की ओर से शुक्रवार को जारी आँकड़ों के मुताबिक नवंबर 2019 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index of Industrial Production) या आईआईपी (IIP) दर 1.8% रही। इससे पहले यह अक्टूबर में -3.8%, सितंबर में -4.3% और अगस्त में -1.1% रही थी। पिछले साल नवंबर में आईआईपी दर 0.2% रही थी।
ताजा आँकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2019 में कुल 23 विनिर्माण उद्योग समूहों में से 13 समूहों में वृद्धि दर्ज की गयी। नवंबर में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 2.7% रही, जो नवंबर 2018 में -0.7% रही थी। वहीं खनन क्षेत्र की वृद्धि दर नवंबर 2018 के 2.7% के मुकाबले नवंबर 2019 में 1.7% रही। इसके अलावा विद्युत उत्पादन की आईआईपी दर नवंबर 2018 के 5.1% की तुलना में नवंबर 2019 में -5.0% रही। नवंबर में कैपिटल गुड्स क्षेत्र की वृद्धि दर -8.6% रही, जो नवंबर 2018 में -4.1% रही थी। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख