शेयर मंथन में खोजें

साल 2019 में घरेलू हवाई यातायात में 3.74% की बढ़ोतरी: डीजीसीए (DGCA)

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation) के ताजा आँकड़ों के मुताबिक साल 2019 में घरेलू हवाई मार्गों पर 14.417 करोड़ यात्रियों ने उड़ान भरी।

इससे पहले साल 2018 में घरेलू हवाई मार्गों पर 13.898 करोड़ यात्रियों ने उड़ान भरी थी। इस तरह बीते साल हवाई यात्रियों की संख्या में 3.74% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। साल 2017 के मुकाबले साल 2018 में हवाई यात्रियों की संख्या में 18.6% की वृद्धि हुई थी।
बाजार हिस्सेदारी की बात करें तो साल 2018 के 41.5% के मुकाबले साल 2019 में 47.1% के साथ इंडिगो पहले पायदान पर रही। इंडिगो ने साल 2018 के 576.2 लाख के मुकाबले साल 2019 में 679.1 लाख यात्रियों को उड़ान भरायी।
साल 2019 में 14.9% हिस्सेदारी के साथ स्पाइसजेट दूसरे पायदान पर रही, जिसकी साल 2018 में बाजार हिस्सेदारी 12.3% रही थी। स्पाइसजेट ने साल 2018 के 171 लाख के मुकाबले साल 2019 में 215.3 लाख यात्रियों को उड़ान भरायी।
साल 2019 में 12.7% हिस्सेदारी के साथ एयर इंडिया तीसरे पायदान पर रही। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!