शेयर मंथन में खोजें

कोरोना प्रभावः क्रिसिल (CRISIL) ने घटाया भारत के विकास दर का अनुमान

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत के विकास दर के अनुमान में कमी कर दी है।

कोरोना वायरस (Coronavirus- Covid 19) की वजह से संभावित दुष्प्रभावों के कारण एजेंसी ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत के जीडीपी विकास दर (GDP Growth Rate) के अपने पहले के अनुमान को घटा कर 3.5% कर दिया है। क्रिसिल ने इससे पहले इस वित्त वर्ष के लिए 5.2% की विकास दर का अनुमान रखा था।
इससे पहले एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने भी साल 2020 के लिए भारत के विकास दर के अनुमान को घटा कर 5.2% कर दिया था। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने भी साल 2020 के लिए भारत की विकास दर के अपने पहले के अनुमान 5.4% को घटा कर 5.3% करने की बात कही थी। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख