शेयर मंथन में खोजें

चालू वित्तीय वर्ष में 9 प्रतिशत सिकुड़ सकती है भारतीय अर्थव्यवस्थाः एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स

वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी विकास दर (GDP growth rate) के अपने अनुमान में और कटौती कर दी है।

अपने ताजा अनुमान में इसने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण आर्थिक गतिविधियों पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव के कारण चालू वित्तीय वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था 9% सिकुड़ सकती है। इससे पहले इसने इस साल के लिए भारत की जीडीपी विकास की दर का अनुमान -5% रखा था।

पिछले हफ्ते जारी अपनी रिपोर्ट में रेटिंग एजेन्सी क्रिसिल (CRISIL) ने भी आशंका व्यक्त की थी कि भारत की जीडीपी विकास दर वित्त वर्ष 2020-21 में -9% रह सकती है। इससे पहले मई में क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 5% गिरावट आने की आशंका जतायी थी। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख